Photo Credit- 
Instagram/nikki271283
Photo Credit- Instagram/nikki271283

    Loading

    मुंबई : बढ़ते वजन को लेकर ज्यादतर लोग कोई न कोई तरकीब अपनाते रहतें हैं। जिससे उनका वजन मेंटेन रहे। कोई अपने वजन को बढ़ाने के लिए नए-नए तरकीबें अपनाता है। तो कोई उसे घटाने के लिए। कुछ लोग वजन कम करने के लिए तो खाना-पीना भी छोड़ देते है, लेकिन वजन को कम करने के लिए कम खाने की नहीं, बल्कि सही खाने की जरुरत है। आज हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसने आइसक्रीम और मीठा खाकर भी अपना वजन 40 kg घटाया है। 

    दरअसल, हम बात कर रहे है दीपा सोनी की जिनका वजन पहले 100 kg था वजन ज्यादा होने के कारण उनके कमर और घुटनो में धीरे-धीरे दर्द होना शुरू हो गया। इन्ही कारणों से दीपा ने अपने वजन को काम करने का ठान लिया और अपना वजन काम करनेमें वो सफल भी रही हैं उन्होंने अपना वजन 100 kg से  घटाकर 60 kg कर लिया। एक मीडिया चैनल आज तक से बात करते हुए उन्होंने बताया की वो दिन में 4 बार खाना खाती थीं।

    दीपा अपना ब्रेकफास्ट हेवी रखती थी। जिसमे पॉष्टिक चीजें शामिल होती थी जैसे, दूध और एग। बात करें लंच की, तो लंच में वो हरी सब्जी, दाल और सबसे जरुरी 5 ग्राम घी का सेवन करती थी। डिनर में घी के साथ पनीर भी खाती थी और इतना ही नहीं कभी-कभी तो वो आइसक्रीम मीठा भी खा लिया करती थी। खाने के साथ-साथ वो वर्कआउट पर भी काफी ध्यान देती थी और साथ ही एक्सरसाइज भी किया करती थी। जिससे उन्हें वजन कम करने में काफी मदद मिला। दीपा की ये कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय विषय बना हुआ है।