Pic :  beautiful_world_pixs
Pic : beautiful_world_pixs

    Loading

    नई दिल्ली : हर साल आज के दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) मनाया जाता है। आज के दिन दुनियाभर के लोग अपने प्रेमियों, दोस्तों और भागीदारों के लिए उपहार, बधाई और बहुत कुछ के माध्यम से स्नेह व्यक्त करते हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक दादी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग दादी (Grandma) दादा जी को प्रपोज करते हुए नजर आ रही हैं। मगर वीडियो के वायरल होने के पीछे दादी का प्रपोजल नहीं बल्कि कुछ और है। 

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि खेत में खड़ी एक बुजुर्ग दादी वहां पर बैठे दादाजी (Grandfather) को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में हाथ में फूल लेकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रही हैं। दादाजी को फूल देते हुए वो कहती हैं, “I Love You Rama” दादा जी को फूल देते वक्त दादी  मुस्कुराते और शरमाते हुए नजर आती हैं।  

    मगर उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है। दादी के प्रपोजल के बाद दादा जी का रिएक्शन देख लोग दंग रह गए। क्योंकि दादा जी ने तो दादी को कस के एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसे देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम beautiful_world_pixs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nature | Travel | adventure (@beautiful_world_pixs)

    जो यूजर्स द्वारा खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 1 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो को देखने के बाद खूब चटकारे ले रहे हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।