Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    भारतीय शादियां (Indian Weddings) बड़े धूमधाम से होती है। शादी में मौज-मस्ती का माहौल होता है। सभी लोग नाचते-गाते एन्जॉय करते है। शादी में कई बार दूल्हा-दुल्हन मस्ती करते हुए दिख जाते है। शादी में कई बार दोस्त अपने डांस से शादी में महफ़िल जमा देते है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) शादी में दादी का जबरदस्त डांस परफॉरमेंस का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। दादी का डांस देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

    दादी के धांसू एक्सप्रेशन देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे। दादी ने भीड़ में खुद को बॉस जैसा ट्रीट कराया, वीडियो में आप देख सकते है कि  बॉस दादी को बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के मशहूर गाने ‘खंभे जैसी खड़ी है, लड़की है या छड़ी है’ पर थिरक रही है। डांस फ्लोर पर वह बहुत सारे लोगों से घिरी हुई है, लेकिन कोई भी उसके लेवल की बराबरी नहीं कर सकता और दादी को टक्कर दे सकता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Wedding Special By SRISHTI (@brides_special)

    दादी का डांस और उनके एक्सप्रेशन देखकर आप भी दादी के फैन हो जाएंगे। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ब्राइड्स_स्पेशल’  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हमने आपको सबसे बेहतरीन दादी की डांस परफॉर्मेंस दी है, और हम शर्त लगाते हैं कि आप उसे निहारना बंद नहीं कर सकते है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर ढेरों कमेंट कर रहे हैं।