PIC: YouTube
PIC: YouTube

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद अजीब वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें गूगल मैप (Google Map) पर समुद्र किनारे एक अज्ञात जलमग्न वस्तु (Unidentified Submerged Object या USO) को देखा गया है। सोशल मीडिया पर YouTube पर ‘The Hidden Underbelly 2.0’ पर शेयर किया है। इस वीडियो को 2018 में अपलोड किया गया था। इस वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि ग्रीस में समुद्र तट से कुछ दूरी पर यह USO दिखाई देती है। 

    इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने इसे एलियन यान बता रहे हैं। वीडियो में एक गोलाकार वस्तु को Michaniona के समुद्र तट से कुछ मीटर की दूरी पर देखा जा सकता है। इसे लेकर दावा किया कि ये अज्ञात गोलाकार वस्तु (USO) लगभग 220 फीट लंबी थी। वीडियो की मानें तो USO को Google Earth के जरिए देखा जा सकता है। 

     

    इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा- मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है। क्या ये दूसरे ग्रह के निवासी हैं? एक अन्य ने कहा- ये द्वितीय विश्व युद्ध के समय दागे गए 5 टन के बम से बना क्रेटर है। बम को जर्मनी ने इटली के युद्धपोतों को नष्ट करने के लिए दागा था।

    एक और यूजर ने लिखा- ‘मैं Google Earth पर गया और उस स्थान को जूम-इन किया। मुझे ताजुब है कि आखिर पानी के भीतर यह है क्या? हालांकि, अब तक इस चीज़ की पहचान नहीं हो पाई है।