(Image-Instagram-they_call_me_bq)
(Image-Instagram-they_call_me_bq)

    Loading

    नई दिल्ली: अक्सर कहा जाता है, दुनिया में अलग-अलग जगह पर हमारे जैसे दखने वाले यानी हमारे जुड़वा लोग भी रहते है। लेकिन तब क्या हो जब हम अपने जुड़वा को देख लें या फिर अपने पार्टनर के जुड़वा को देख लें? चौंक गए ना? लेकिन कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ है जो हैरानी भरा तो है ही साथ ही बेहद मजेदार भी है। शादी के कई अलग प्रकार है जैसे पुरुष-महिला की शादी, या फिर खुद से शादी इसके अलावा दो महिलाओं को शादी या फिर दो पुरुषों की शादी, लेकिन इसके अलावा शादी का और एक प्रकार है।

    जिसके तहत तीन लोग शादी करते है, बता दें कि उसे थ्रपल कहा जाता है। जी हां तीन लोग कई बार शादी जैसे बंधन में होते हैं तो कई बार बिना शादी के ही साथ जिंदगी जीते हैं, कुछ ऐसी ही कहानी आज हम आपके लिए लेकर आएं है। 

    अजीबोगरीब मामला 

    हम जिस शख्स की बात कर रहे है। उसकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव तब आया जब उसे अपनी पत्नी की तरह हू- बू- हू दिखने वाली महिला मिली। इस शख्स ने बिना किसी देरी के झटपट पत्नी को इस बारे में बताया और सबकी रजामंदी के बाद दूसरी महिला को पति की गर्लफ्रेंड बना लिया गया। फ़िलहाल शख्स अपनी पत्नी और पत्नी जैसी दिखने वाली दूसरी महिला को गर्लफ्रेंड बनाकर अब तीनों साथ रहते है। 

    पति-पत्नी और वो…. 

    आपको बता दें कि ये अजीब कहानी न्यूयॉर्क के रहने वाले  बीक्यू और तेहमीना की है। दोनों ही मैरिड कपल हैं। लेकिन इनकी जिंदगी में तीसरी महिला कायरा की भी एंट्री हो चुकी। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि कायरा तेहमीना देखने में एक जैसी लगती हैं। कई बार लोग इन्हें ट्विन्स तक समझ लेते हैं। हैरानी भरा तो यह कि कायरा भी अब बीक्यू और तेहरीना की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। वह बीक्यू की गर्लफ्रेंड हैं और तीनों साथ ही रहते हैं। इस वजह से इनकी यह कहानी हर किसी के लिए चर्चा का विषय है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BQ (@they_call_me_bq)

     

    पति को चाहिए थी पत्नी जैसी ही गर्लफ्रेंड

    इस मामले में बात करते हुए तेहमीना बताती हैं कि उनके पति को उनके जैसी ही गर्लफ्रेंड चाहिए थी और आखिरकार उनकी तलाश कायरा पर आकर खत्म  हुई। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली कायरा ने उनका दिल चुरा लिया। कायरा और तेहमीन बीक्यू के साथ एक साथ खड़ी होतीं हैं तो लोगों को वे दोनों ट्विन्स नजर आने लगती हैं। दोनों महिलाएं ना सिर्फ एक जैसे कपड़े पहनती हैं बल्कि एक जैसा मेकअप और लुक भी कैरी करती है। ऐसे में अब तीनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। बीक्यू के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी उन्हें कई लोग फॉलो करते हैं, फिलहाल इनकी बहुत चर्चा हो रही है।