
जाफना: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में आए दिन कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी (Shocking Video) होती है। इस तरह के वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि भला ऐसा कैसे हो सकता है। क्या यह मुमकिन है? इन्हीं सवालों से मिलता-जुलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड (Trending Video) कर रहा है, जिसे देखकर आप उस पर विश्वास ही नहीं कर पाओगे। इस वीडियो ने सबको चौंका रखा है, क्योंकि इस वीडियो में कुछ ऐसा नज़ारा देखने मिला है, जिसे शायद ही अपने पहले कभी देखा होगा।
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में हैरानी वाली बात ये है कि, भला कोई कैसे पतंग उड़ाते हुए खुद भी उड़ सकता है? जी हां, ऐसा हुआ है श्रीलंका के जाफना में। इंडिया टुडे की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, यहां के एक क्षेत्र में पतंगबाजी की प्रतियोगिता हो रही थी, उसी दौरान यह चौंकाने वाला दृश्य देखने मिला। यह सब तब हुआ जब एक शख्स अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ एक बड़े से पतंग की रस्सी को पकड़कर उछालने की कोशिश कर रहा था। उसी समय अचानक वह हवा में 30 फीट ऊपर उठ गया।
Dramatic video shows a youth swept into the air with a kite in Jaffna area.
The youth was reportedly suffered minor injuries.pic.twitter.com/W0NKrYnTe6 #Kiteman #Kite #LKA #Jaffna #SriLanka— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 💉 (@SriLankaTweet) December 21, 2021
शख्स को उड़ते देख उसके साथी दंग रह गए। पतंग इतनी भारी थी कि वह शख्स को ही अपने साथ हवा में उड़ा ले गई। शख्स हवा में रस्सी पकड़कर लटका रहा। इस दौरान उसके साथी चिल्लाते रहे कि ‘रस्सी छोड़ दो नहीं तो पतंग और ऊपर चला जाएगा।’ जिसके बाद पतंग जैसे ही कुछ नीचे आई, वैसे ही शख्स ने रस्सी छोड़ दी और वो जमीन पर आ गिरा। शख्स की जान तो बच गई, लेकिन गिरने की वजह से उसे मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह शख्स अपने साथियों के साथ जूट की रस्सियों से बंधी एक बड़ी पतंग को उड़ाने की कोशिश कर रहा था। फिर जैसे ही पतंग उड़ना शुरू हुई तो उसके साथियों ने रस्सी छोड़ दी लेकिन ये शख्स रस्सी पकड़ा ही रहा और इसी वजह से वह हवा में उड़ गया। फिलहाल वह ठीक है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के जाफना में थाई पोंगल के मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।