चटपटे गोलगप्पे का दुकानदार ने किया क़त्ल, चाऊमीन से लिपटा पानीपुरी देख लोगों का फूटा गुस्सा- देखें वीडियो

    Loading

    गोलगप्पे (Golgappa) भारत का सबसे मशहूर स्ट्रीट फ़ूड है। जिसे अलग-अलग जगहों पर अलग नामों से जाना जाता है। कहीं इसे पानी बताशे, तो कहीं गुपचुप के नाम से पुकारा जाता है। गोलगप्पे का नाम सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। वहीं इसके साथ दुकानदार कई तरह के एक्सपेरिमेंट (Golgappa Experiment) करते भी नज़र आ जाएंगे। लेकिन, आज हम आपको गोलगप्पे के साथ हुआ एक ऐसा एक्सपेरिमेंट बताने जा रहे हैं, जिसे जानकार आप हैरान तो होंगे ही, साथ ही आपको गुस्सा भी बेहद आएगा। इस तरह का गोलगप्पा खाना शायद ही आप कभी पसंद करेंगे। 

    आज के समय में लोग कई तरह के फ़ूड अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करते नज़र आ रहे हैं। कई लोग ओरिओ मैगी बनाते दिख रहे हैं तो कई लोग रस्सगुल्ले का चाट बनाते नज़र आ रहे हैं। लेकिन, इस बार गोलगप्पे के साथ एक्सपेरिमेंट हुआ है। इस बार इंटरनेट पर वायरल हो चुका है चाऊमीन गोलगप्पा (chowmein golgappa)। जी हां, सुनकर आपको जितना अजीब लग रहा है तो ज़रा सोचिए ये खाने में कितना अजीब हो सकता है। चाऊमीन गोलगप्पे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by RJ Rohan (@radiokarohan)

    इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स सबसे पहले गोलगप्पों की प्लेट तैयार करता है और फिर उसमें नॉर्मल गोलगप्पों की तरह आलू और चने भरता है। यहां तक तो सब ठीक ही नज़र आ रहा था, लेकिन फिर शख्स गोलगप्पों के ऊपर चाऊमीन रख देता है। इसके बाद वह चाऊमीन के ऊपर दही और फिर मीठी सोंठ डालने के बाद उस पर टूटी-फ्रूटी डाल देता है। जिसके बाद आप कह सकते हैं कि चटपटे गोलगप्पे का मर्डर कर दुकानदार ने गोलगप्पे का एक अजीबोगरीब रूप ही तैयार कर दिया। 

    इस अजीबोगरीब गोलगप्पे का वीडियो देख लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। एक समय ऐसा था अब लोग गोलगप्पा या पानीपुरी के लिए खट्टा, मीठा और तीखा पानी चुनते थे। लेकिन इसे देखने के बाद शायद ही आपका मन करे इसे खाने का। इस वीडियो को देखने के बढ़ सोशल मीडिया पर मानों जंग छिड़ गई है। लोग जमकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। इसे देखने के बाद एक यूज़र ने कमेंट किया, ‘अब दुनिया ख़त्म हो जाए तो ही ठीक है।’

    इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर radiokarohan नाम के अकाउंट ने शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो कई लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही लोग  काफी शेयर भी कर रहे हैं। इसके अलावा लोग इसे देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोग इसका मज़ाक बना रहे हैं, तो कई लोग अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा नेटिजन्स दुकानदार को भी खरी-खोटी सुनाने में पीछे नहीं हट रहे हैं।