Pani Puri
file photo

Loading

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है। हमारे देश में खाने पीने वालों की कमी नहीं है। जिस तरह लोग तरह-तरह के खाने-पीने की चीजों को खाना पसंद करते हैं, उसी तरह कुछ लोगों को फूड्स का फ्यूज़न बनाना भी पसंद होता है। ऐसे में रोजाना हम कई फूड व्लॉग्स पर इस तरह के क्रेजी फ्यूजन देखते हैं। कुछ लोग इसके साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है तो वहीं कुछ लोगों को फूड फ्यूजन देखकर गुस्सा आ जाता है। कुछ ऐसा ही इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

जैसा कि हम देख रहे बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी चल रही है, हर तरफ आम का सीजन चल रहा है। घर में आम ला रहे है और आमरस बन रहे हैं।  इस तरह आमरास और पानीपुरी को मिलाकर एक प्रयोग किया हुआ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई भड़क रहे है।

पानीपुरी के साथ किया कुछ ऐसा 

गर्मी हो या कोई भी मौसम, पानीपुरी बहुतों की पसंदीदा डिश है। खाने के शौकीन लोग इस स्ट्रीट फूड का लुत्फ किसी भी मौसम में उठाते हैं। कुरकुरी पूरी के साथ ठंडा और मसालेदार पानी गरमी में बहुत ताज़ा लगता है। जबकि हम सभी जानते हैं कि पानी पुरी मसालेदार पानी से भरी होती है, क्या आपने कभी आम पानी पुरी की कोशिश की है? अजीब लगता है ना? लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक वेंडर ने इस आम पानी पूरी को तैयार किया है। 

आमरस पानीपुरी 

वीडियो को @bombayfoodie_tales नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। इस फूड फ्यूजन को आप इस वीडियो में देख सकते हैं। वीडियो में वेंडर एक कटोरी में आम का रस लेता है, फिर एक प्लेट में पानी पूरी का पूरा लेकर उस पर छोले डालकर आमरस यानी आम रस के साथ परोसता है। 

सेहत के लिए हानिकारक 

बता दें कि ये अजीबोगरीब वीडियो 15 अप्रैल को शेयर किया गया था। तब से अब तक वीडियो को आठ हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, कई नेटिज़न्स ने इस फ्यूजन पर गुस्सा जाहिर करते हुए कमेंट किए हैं। एक ने कमेंट किया, ‘बंद करो ये अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट, ये सेहत के लिए हानिकारक हैं।’ 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BombayFoodieTales | Mumbai (@bombayfoodie_tales)

लोगों ने जताया गुस्सा 

उनमें से एक ने कहा, ‘गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा का प्रावधान है।’ कुछ ने इसे बेहद खराब बताया है। कुछ इसे पसंद भी करते हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये फूड फ्यूजन नेटीजंस को पसंद नहीं आया। वे कमेंट कर इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।