(Image-Instagram)
(Image-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे तो सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े ढेर सारे वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन ऐसा अनोखा नजारा अब तक आपने नहीं देखा होगा। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा सांप का वीडियो हो रहा है जो आपके होश उडा देगा। आमतौर पर सांप को देख हम डर के मारे भाग जाते है, लेकिन एक ऐसी लड़की है जो जमीन पर घुटने के बल बैठकर एक विशालकाय सांप को किस कर रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। 

    इस वाइल्ड लाइफ से जुड़े इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से जंगल में एक करीब 8 फुट को किंग कोबरा बैठा हुआ है। कुछ देर बाद एक लड़की वहां आती है और बिना घबराए सांप के पास चली जाती है। फिर देखते ही देखते वो सांप को किस करने लग जाती है। लड़की ऐसा एक बाक नहीं बल्कि बार-बार करती हैं। सांप भी लड़की को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाता है। वीडियो देख ऐसा ही प्रतीत होता है कि दोनों में घनिष्ट दोस्ती होगी। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Saurabh Jadhav 2110 (@rasal_viper)

    वीडियो में जिस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है वैसा आमतौर पर कभी देखने में नहीं आता है। खतरनाक से किंग कोबरा को किस करते हुए लड़की का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को rasal viper नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। अभी तक इसे हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। अब ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।