PIC: Daily Mail
PIC: Daily Mail

    Loading

    वॉशिंगटनः अमेरिका (America) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका में एक अजीब तरह के डॉग का जन्म हुआ है। यह डॉग ब्रीड जर्मन शेफर्ड ब्रीड (German Shepherd) है, जो 6 पैरों के साथ जन्मा (Dog With 6 Legs) है। इसके साथ ही उसके और भी कई तरह के एक्स्ट्रा बॉडी पार्ट भी हैं। हालांकि, जन्म के बाद उसके जीवित रहने की संभावना बहुत कम थी, लेकिन डॉक्टर्स के प्रयासों ने उसे आखिरकार उसे बचा लिया है। 

    एक्स्ट्रा बॉडी पार्ट के साथ जन्मा कुत्ता 

    ‘डेलीमेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस डॉग का नाम रागा (Raga) है, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ है। रागा अब 7 महीने का हो चुका है। जिस समय उसका जन्म हुआ था तब वह कई तरह के बॉडी पार्ट्स (Dog with Extra Body Party) के साथ आया था। जिसे देखकर यह कहा जा रहा था कि ये ज़्यादा दिन ज़िंदा नहीं रह पाएगा। इस शरीर में जन्म से 6 पैर, 4 अंडकोष, 2 कोलॉन और एक ब्लैडर भी था। डॉक्टर ने उसके कुछ एक्स्ट्रा अंगों को जटिल सर्जरी की प्रक्रिया के बाद निकाल दिया है। 

    जीवित रहना था मुशकिल 

    रागा (Raga) को वेटरनरी टेक्निशयन सुपरवाइजर जीना इलियट ने गोद लिया था। उन्हें भी लगा था कि रागा ज़्यादा दिन जीवित नहीं रह पाएगा। ऐसा अक्सर अतिरिक्त अंगों के साथ पैदा हुए जानवरों के साथ होता है। रागा को गंभीर संक्रमण होने का भी खतरा था। उसे बचाने के लिए शक्तिशाली एंटीबायोटिक दवाओं (Antibiotic Medicines) की जरूरत थी। रागा को पछले साल 2021 के आखिर में अस्पताल में लाया गया था। जब उसके जन्म को महज कुछ घंटे ही हुए थे। 

    चुनौतियों भरी सर्जरी 

    ऐसे में पिछले साल दिसंबर में एनिमल हॉस्पिटल (Animal Hospital) के 2 सर्जन डॉ। जे टोबियास और निकोलस वेक्चिओ ने बेकार एक्स्ट्रा पैर और अन्य अंगों को हटाने के लिए पहली सर्जरी की। इसके बाद इसी साल फरवरी में रागा की दूसरी सर्जरी की गई और बाकी बचे सभी अनावश्यक अंगों को निकाल दिया गया। डॉ। टोबियास ने बताए कि उन्होंने पहले कभी इस तरह के जानवर की सर्जरी नहीं की थी। यह सर्जरी पूरी टीम के लिए काफी चुनौतियों भरी रही थी। हालांकि, अभी भी रागा के बॉडी में दो टेस्टिकल्स बचे हुए हैं। जिन्हें भविष्य में तीसरी सर्जरी कर निकाला जाएगा। फिलहाल डॉग पूरी तरह से स्वस्थ है।