Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    Cycle Stunt Video: फिल्मों (Films) में कई तरह के स्टंट (Stunt) दिखाए जाते हैं, जिन्हें देखकर रूह कांप उठी है। वैसे तो फिल्मों के स्टंट एक्सपर्ट्स की निगरानी में किए जाते हैं। इसलिए घर पर या बाहर इसे ट्राय करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी कई तरह के स्टंट (Stunt Viral Video) के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन, आज हम जिस स्टंट के बारे में बात कर रहे हैं, उसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। यह साइकिल स्टंट (Cycle Stunt Video) इतना खतरनाक है कि आप अपनी दांतों तले दबा लेंगे। 

    सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो देख हर किसी की आँखें फटी की फटी रह गई है। इस खतरनाक वीडियो में लड़की पहाड़ों पर साइकिल से स्टंट करते हुए दिखाई दे रही है। वास्तविक जीवन में इस तरह का स्टंट काफी जोखिम भरा होता है। लेकिन, जिस तरह लड़की ऊंची पहाड़ी से साइकिल लेकर नीचे कूदती दिख रही है, वह देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

    देखें वीडियो- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BEAUTIFUL DESTINATIONS (@beautifuldestinations)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की साइकिल लेकर ऊंची पहाड़ी पर खड़ी है। वहीं उसके बगल में एक दूसरी लड़की खड़ी नजर आती है। तभी साइकिल वाली लड़की तेजी से साइकिल लेकर आगे बढ़ती और पहाड़ी से कूद जाती है। यह दृश्य बहुत ही रोमांचक है। फिर लड़की पहाड़ी से कूदने के बाद सही सलामत जमीन पर पहुंच जाती है। इसके बाद वह तेजी से साइकिल चलाकर सामने दिख रही एक दूसरी पहाड़ी पर चढ़ जाती है। 

    इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि शायद ही उस लड़की को यह साइकिल स्टंट करने में थोड़ा सा भी डर लगा होगा। क्योंकि वह जिस पहाड़ी पर से कूदती है और सामने वाली पहाड़ी पर चढ़ती है, वह देखने में बहुत ही खतरनाक लगता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर beautifuldestinations नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।