अजीब: 5000 महिलाओं संग बनाए संबंध, बनाई थी ‘एक्सेल शीट’, अरबपति शख्स पर मुकदमा

    Loading

    नई दिल्ली: अमेरिका से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल अमेरिका के एक अरबपति कारोबारी माइकल गोगुएन (Michael Goguen) पर आरोप लगा है कि उन्होंने 5000 महिलाओं की एक स्प्रेडशीट बना रखी थी। कथित तौर पर ऐसा बताया जा रहा है कि इन महिलाओं के साथ गोगुएन संबंध बना चुके थे। गोगुएन ने एक एक-दो नहीं बल्कि 5000 महिलाओं के साथ बनाए शारीरिक संबंध बनाए है। आईये जानते है क्या है पूरा मामला…. 

    पूर्व कर्मचारियों ने किया खुलासा 

    दरअसल अरबपति शख्स गोगुएन पर उनके पूर्व कर्मचारियों ने मुकदमा किया है और मुकदमे से जुड़े दस्तावेज में ही यह खुलासा हुआ है। बता दें कि Michael Goguen वेंचर इन्वेस्टमेंट फर्म सिकोड्या कैपिटल में पार्टनर रह चुके हैं और अब वतर्मान में वह खुद का फर्म चलाते हैं। 

    पहले भी लग चुके है यौन शोषण के आरोप 

    चौंकाने वाली बात ये है कि इससे पहले माइकल गोगुएन पर यौन शोषण के भी आरोप लग चुके हैं। आपको बता दें कि Michael Goguen शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी है। अभी उनकी उम्र 57 साल है। 57 वर्षीय माइकल गोगुएन के खिलाफ उनके चार पूर्व कर्मचारियों ने मामला दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि माइकल ने कथित तौर अपने ‘हरम’ की देखरेख करने में उनसे मदद मांगी थी। ‘हरम’ उस जगह को कहते हैं जहां एक या एक से अधिक महिलाएं या पत्नियां रहती हैं। 

    135 पन्नों का मुकदमा  

    बता दें कि डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कर्मचारियों ने 135 पन्नों के मुकदमे में गोगुएन पर आरोप लगाया है कि वह कई आलीशान और ‘गुप्त घरों का मालिक है। और यहीं पर वह युवतियों को यौन संबंध बनाने के लिए ले जाता है। उनके पूर्व कर्मचारियों का दावा है कि उनके बार के बेसमेंट में एक बूम बूम’ कैमरा भी है जिसमें एक स्ट्रिपर पोल है। यह गुप्त घर उसके अमेरिकी राज्य मोंटाना के वाइटफिश स्थित घर में है जहां वह अभी रहता है। 

    एक्स गर्लफ्रेंड का यौन शोषण 

    इस 135 पन्नों के मुकदमे के अनुसार, मैथ्यू मार्शल नामक एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि गोगुएन ने उससे अपने दोस्त ब्रायन नैश का मर्डर करवाने के लिए कहा था क्योंकि वह उसके बारे में कुछ जानता था ,इससे पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एम्बर बैप्टिस्ट ने उन पर साल 2016 में लगातार यौन शोषण के आरोप लगाए थे। 

    महिला कर्मचारी के साथ किया ऐसा… 

    आपको बता दें कि गोगुएन के अमीनटोर ग्रुप एलएलसी के पूर्व कर्मचारियों ने भी उन पर केस दायर किया था। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों से अपने अफेयर्स को छिपाने के लिए मदद मांगी ताकि उसे विरोधियों से छिपाया जा सके। वहीं एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बॉस ने उसे 1200 डॉलर देने से पहले कोकीन और शराब पिलाई और फिर बाद में उसका यौन उत्पीड़न किया था। अब मामले की जांच हो रही है।