सोशल मीडिया (Social Media) कई तरह के हैरतअंगेज वीडियोज (Shocking Video) आए दिन वायरल (Viral) होते हैं। लेकिन, कई बार कुछ ऐसे वीडियो देखने मिल जाते हैं, जिसकी कल्पना भी कोई शायद ही करता होगा। जिसे देखकर खुद की आँखों पर भी भरोसा नहीं होता है। कुछ इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को देख आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी, क्योंकि इस वीडियो में जिस तरह से अचानक लोग ज़मीन के अंदर समा रहे, वैसा शायद ही अपने कभी देखा होगा।
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कुछ लोग हैं। वहीं पास में एक गाड़ी भी खड़ी दिखाई दे रही है। इसी बीच एक शख्स अपनी धुन में फोन पर बात करते हुए गाड़ी की ओर बढ़ता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी।
देखें वीडियो-
Watch out for the man hole. pic.twitter.com/Lc7dZ1rCcc
— W (@WWarped) August 18, 2021
इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, जैसे ही फोन वाला शख्स दो कदम आगे बढ़ता है, वैसे ही वह अचानक ज़मीन में समा जाता है। इस बीच जैसे ही लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं, वो भी एक के बाद उस ज़मीन में समा जाते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर ‘@WWarped’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखें के बाद लोग काफी हैरान हैं। सबके मन में एक ही सवाल आ रहा है कि भला कैसे अचानक से ज़मीन खिसक गई और लोग उसमें समाने लगे। हालांकि, इस बात की जानकारी हासिल नहीं हुई है।