विदेश के सड़क पर लड़के ने स्कर्ट पहनकर किया लाजवाब डांस, अदाएं देखकर हो जाएंगे कायल

    Loading

    नई दिल्ली: कला की कोई सीमा नहीं होती, कला एक बहुत सुखद अनुभव है जिसके पास हुनर होता है वह तो खुशनसीब होता ही है, लेकिन जिन्हे ये कमाल का हुनर देखने को मिलता है उनके भी जिंदगी के कुछ पल आनंदमय हो जाते है, जी हां दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, ये वीडियो है अमेरिका की एक सड़क का जहां एक शख्स शर्ट और स्कर्ट पहने बेहद शानदार डांस कर रहा है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, चलिए जानते है इस हुनरबाज़ शख्स के बारे में….  

    स्कर्ट-शर्ट पहनकर लड़के ने यूं किया डांस 

    दरअसल ये डांस कोरियोग्राफर जैनिल मेहता (Jainil Mehta) है, जो अपने शानदार डांसिंग स्किल्स से अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपना दीवाना बना रहे हैं। बता दें कि कई वीडियो में स्कर्ट पहने जैनिल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले महीने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में उन्होंने स्कर्ट के साथ शर्ट पहना हुआ है। वह फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘झूमे रे गोरी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

    इतना ही नहीं बल्कि इस शानदार डांस के वीडियो को 17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। शख्स ने एक्सप्रेशन देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है।वायरल हो रहे इस वीडियो में, जैनिल को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के गाने पर गरबा करते हुए देखा जा सकता है। ‘झूमे रे गोरी’ आलिया भट्ट पर फिल्माया गया गाना है।  आप इस शानदार डांसर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jainil Mehta (@jainil_dreamtodance)

    ‘डांस के जरिये खुद को करता हूं व्यक्त’

    वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लिए यह सिर्फ कोरियोग्राफी नहीं है, यह सड़कों पर नाचने और लोगों के साथ बातचीत करने का नायाब तरीका भी है! मेरे लिए यह गाना इस बारे में नहीं था कि मैं कितना अच्छा डांस और कोरियोग्राफ कर सकता हूं, बल्कि इसलिए था कि मैं कितनी अच्छी तरह से खुद को व्यक्त कर सकता हूं और संगीत का सही सार ला सकता हूं! #meninskirts के साथ मुझे बताएं कि आप क्या सोचते हैं।’ नेटिजन्स को यह डांस वीडियो बहुत पसंद आया। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत खूबसूरत है, मैं वास्तव में भावुक हो गया।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘डांस परफॉर्मेंस का पूरा आनंद लिया! क्या ऊर्जा थी।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।