Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    गोलगप्पे, पानी पूरी(Pani Puri) तो हर किसी को पसंद होती है। लड़कियां तो खासकर पानी पूरी खाना बहुत पसंद करती है। पानी पूरी के बारे में सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ही एक वीडियो खूब वायरल(Video Viral) हो रहा है। जिसमें दूल्हा अपने हाथों से दुल्हन को गोलगप्पे खिला (Groom Serves Golgappe To Bride) रहा है। दुल्हन खूब मजे लेकर गोलगप्पे खा रही है। वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम रील पर arushi_rajput10 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा और दुल्हन शादी में गोलगप्पे से स्टॉल के आगे खड़े है. दोनों ने गले में वरमाला पहनी हुई है और शादी के जोड़े में दोनों खूब जंच भी रहे है।  इसी दौरान दूल्हा गोलगप्पे के स्टॉल के आगे खड़ा होकर अपनी दुल्हन को अपने हाथों से गोलगप्पे खिलाता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🖤Annie 🖤 (@arushi_rajput_10)

    दुल्हन भी खूब चटखारे लेते हुए अपनी शादी में गोलगप्पे एन्जॉय करती हुई दिख रही है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को देखकर यूजर का कहना है कि भगवान ऐसा पति सबको देना, एक यूजर ने लिखा कि दुनिया चांद पर जाना चाहती है और लड़कियां पानी पूरी के ठेले पर, लोग इस तरह के मजेदार कमेंट कर रहे है।