
सोशल मीडिया (Social Media) पर यूं तो कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसमें छोटे बच्चों के शरारती और क्यूट वीडियो को लोग काफी पसंद किया जाता हैं। लेकिन कुछ बच्चों के वीडियो तो ऐसे होते हैं जिनपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। दरअसल हालही में इंटरनेट पर एक बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खेतों में हल चलता हुआ नज़र आ रहा है। इस वीडियो को देखकर अच्छे- अच्छे दंग रह गए हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मासूम बच्चा कीचड़ के अंदर काफी मजेदार तरीके से हल चला रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह सोच में पड़ा गया, क्या वाकई बच्चा इस उम्र में हल चलने जैसा मेहनती काम कर सकता है? तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें…
Budding Farmer
अन्नदाता☺️☺️👌 pic.twitter.com/XRwdsQ5oxb
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 14, 2021
बता दें कि, ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा (Rupin Sharma IPS) ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ अन्नदाता। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही लिखे और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जिस उम्र में बच्चे मां की गोद में किलकारियां लेते हैं। मस्ती करते हैं और बचपन का आनंद उठाते हैं, उस उम्र में हल चलना हैरान कर देने वाला है।