We will try to bring more doctors, medical workers with us, as war is a situation: Jain
File Pic

    Loading

    रूस: डॉक्टर के पास जब आपकी कोई बीमारी को लेकर जाते है, तो आपका इलाज करते है। डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है। लेकिन कभी ऐसा हुआ है कि डॉक्टर आपकी तारीफ कर दे और डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी जाये। यह सुनकर आपको जरूर हैरानी होगी। लेकिन इन दिनों रूस से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने एक महिला की स्किन की तारीफ कर दी, तो महिला के पति ने डॉक्टर को जमकर पीटा।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह  मामला रूस के साइबेरिया की है। जहां एक महिला डॉक्टर के पास अपने पति के साथ गई थी। डॉक्टर जब महिला की बीमारी के बारे में पूछकर उसका इलाज कर रहा था। जांच के दौरान डॉक्टर ने महिला को कहा कि आपकी स्किन तो बहुत अच्छी है। इतना सुनकर महिला तो चुप रही लेकिन महिला के पति को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसे गुस्सा आ गया।

    महिला के पति ने पहले तो डॉक्टर को बुरा-भला कहा इसके बाद बात आगे बढ़ी तो पति ने डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। डॉक्टर को कुर्सी और मेज के ऊपर जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह लोगों ने महिला के पति को पकड़ा और डॉक्टर अपनी जान बचाकर भागा।

    अस्पताल वालों ने शख्स की पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में महिला और आरोपी पति ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि उसने मुस्लिम लॉ का पालन नहीं किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।