नई दिल्ली : जहां एक तरफ प्राइवेट सेक्टर में लोग जॉब (Private Job) छोड़ने के बावजूद भी ताउम्र अपने बॉस और कंपनी के साथ संबंध बेहतर रखना चाहते हैं ताकि आने वाले समय में जरुरत पड़ने पर वो मदद मांग सकें। तो वहीं सोशल मीडिया पर इस समय एक कर्मचारी अपने अनोखे रेजिग्नेशन लेटर की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है।
वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसी चीजें वायरल होती रहती हैं। जिसे देखकर हम काफी हैरान रह जाते हैं, लेकिन इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा ये लेटर देख आप भी चौंक जाएंगे दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @MBSVUDU नाम के यूजर ने एक ऐसा रेजिग्नेशन लेटर शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस लेटर में कर्मचारी ने मात्र तीन ही शब्द लिखकर नौकरी छोड़ दी।
उसका ये अंदाज और हिम्मत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्मचारी ने रेजिग्नेशन के पीछे का कोई कारण ही नहीं लिखा है। उसने लेटर में सिर्फ ‘बाय बाय सर’ लिखकर नौकरी को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि वायरल हो रहा ये रेजिग्नेशन लेटर (Resignation Letter) यूजर को भी खूब पसंद आ रहा है।
Simple. pic.twitter.com/JLGkqzVbP2
— Maphanga Mbuso (@MBSVUDU) June 12, 2022
बता दें कि इस रेजिग्नेशन लेटर को अब तक 2 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा पसंद किया जा चुका है। तो वहीं यूजर इसे पढ़कर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि सीधे बिंदु पर तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह दोहराव से अधिक जोर है, सर को इसे महसूस करना चाहिए।