महिला ने अपने नाम किया अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड, लेती हैं सबसे तेज डकार, देखें वीडियो

Loading

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है दुनिया भर में लोग अलग-अलग चीजों के लिए विश्व रिकॉर्ड बना रहे हैं। इनमें से कुछ तो इतनी अजीब चीज़ों के रिकॉर्ड हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल है। लेकिन विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करना आसान नहीं है। इसके लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर उन्हें सफलता मिलती है। फिलहाल एक महिला ऐसे ही अजीबोगरीब रिकॉर्ड को लेकर चर्चा में है, जिसके बारे में जानकार आप भी दंग रह जाएंगे। आइए यहां जानते है पूरी खबर… 

दरअसल हम जिस महिला की बात कर रहे है उस महिला ने सबसे तेज डकार का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अमेरिकी महिला का वीडियो शेयर किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस महिला के नाम एक बेहद ही अजीब चीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम सबसे तेज डकार का रिकॉर्ड है। उसकी डकार 107.3 डेसिबल मापी गई। इस महिला का नाम किम्बर्ली विंटर है।

गौरतलब हो कि इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली की एलिसा कैग्नोनी नाम की महिला के नाम था। 2009 में, उन्होंने 107 डेसिबल जितनी तेज़ आवाज़ में डकार लेने का रिकॉर्ड बनाया था। पुरुष वर्ग में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नेविल शार्प के नाम है।

उन्होंने 2021 में 112.7 डेसिबल जितनी तेज़ आवाज़ में डकारें लीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, किम्बर्ली की डकार एक हैंड ब्लेंडर (70-80 डीबी), एक इलेक्ट्रिक हैंड ड्रिलर (90-95 डीबी) और कई मोटरसाइकिलों (100-110 डीबी) से भी ज्यादा तेज थी। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

 

विंटर ने कहा कि वह कॉफी और बीयर के साथ नाश्ते के बाद डकार लेने के लिए तैयार हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि सर्दियों की अब तक की सबसे लंबी डकार 9 सेकंड की है। फ़िलहाल इस महिला की खूब चर्चा हो रही है।