अपने जन्मदिन (Birthday) को लेकर हर कोई एक्ससिटेड रहते है। हर कोई अपना जन्मदिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों संग सेलिब्रेट करते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें एक महिला रेस्टोरेंट (Restaurant) में अकेले अपना जन्मदिन मना रही थी। इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि महिला अकेले क्यों बैठी है। शख्स अपना जन्मदिन काफी खास तरीके मानना चाहता है। इन दिनों सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें एक महिला रेस्टोरेंट में अपने जन्मदिन का केक लेकर उदास बैठी हुई है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि जब केक काटने का समय आता है तो वहां सेलिब्रेट करने के लिए कोई नहीं होता है। इसलिए महिला खुद ही ताली बजाने लगती है। महिला को ताली बजाते देख रेस्टोरेंट वाले इस पूरे मामले को समझ जाते हैं।
Woman who is celebrating her birthday by herself is joined by other patrons and staff once they realize she’s alone. pic.twitter.com/GdvR7orTDM
— GoodNewsMovement (@GoodNewsMoveme3) July 15, 2021
महिला को अकेली देख रेस्टोरेंट का स्टाफ वहां आ जाता है और फिर सभी मिलकर सेलिब्रेट करने लगते हैं. यह देख महिला भी खुश हो जाती है। फिर एक-एक कर सब उससे गले लगाते हैं और महिला का जन्मदिन मनाने लगाते हैं। महिला अपने जन्मदिन पर खुश हो जाती है। यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। वीडियो पर लोग जमकर शेयर कर रहे है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।