this-video-of-elderly-women-jumping-rope-will-impress-you-see-how-these-women-are-enjoying-the-game-even-at-this-age

यह वीडियो देख लोगों का दिल खुश हो गया है।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते है, जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएं। कुछ वीडियो तो इतने अच्छे होते है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देख लोगों का दिल खुश हो गया है। 

    हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ‘गुड न्यूज मूवमेंट’ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला रस्सी कूद खेल रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘जंप करते हुए का वीकेंड ऐसा होता है। इसे देखकर शायद आपको भी उतनी ही खुशी होगी, जितनी इन बुजुर्ग महिलाओं को रस्सी कूदते समय हुए हो रही है। मैं तो इंप्रेस हो गया’।

    इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि, एक सड़क पर तीन चार बुजुर्ग महिलाएं खड़ी हैं। तभी एक महिला दूसरी ओर से आती है। इसके बाद सभी महिलाएं रस्सी पर कूद खेलना शुरू कर देती हैं। इस दौरान दो महिला दोनों छोर से रस्सी को पकड़ लेती हैं और एक महिला उसके ऊपर से कूदना शुरू कर देती है। पांच बार जंप करने के बाद छठवें जंप में वो आउट हो जाती हैं और हंसते हुए पीछे हट जाती हैं। अब दूसरी महिला रस्सी कूदने के लिए आगे बढ़ती हैं और 25-26 बार जंप करती हैं।

    इतनी उम् में भी महिलाओं का रस्सी कूद के एन्जॉय करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।