ukrainian-mothers-are-writing-home-address-on-kids-back

इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है। (photo credit : aleksandra.mako/ Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच पिछले 40 दिनों से जंग शुरू है। इस जंग में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं। वहीं, इस जंग के कारण रूस का भी नुकसान हो रहा है। रूस लगातार यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूक्रेन के तबाही की तस्वीरें वायरल हो रहे है। इन तस्वीरों में सड़कों पर शव पड़ें भी नज़र आ रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बच्ची की पीठ पर कुछ ऐसा लिखा, जिसे देख सबका दिल टूट गया है। 

    सोशल मीडिया पर Anastasiia Lapatina ने एक तस्वीर शेयर की है। Anastasiia Lapatina पेशे से पत्रकार हैं। Anastasiia ने शेयर की तस्वीर में एक मासूम बच्ची दिख रही हैं, जिसकी पीठ पर उसके घर का पता लिखा है। Anastasiia ने इस तस्वीर करे कैप्शन में लिखा, यूक्रेनियन माएं अपनी फैमिली का कॉन्टेक्ट बच्चों की पीठ पर लिख रही हैं। ताकि अगर उनकी मौत हो जाए और बच्चे सर्वाइव कर जाएं। तो यह पता उनकी जान बचा सकता है और उन्हें घर पहुंचा सकता है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sasha Makoviy (@aleksandra.mako)

    बता दें कि, इंस्टाग्राम पर @aleksandra.mako ने सबसे पहले बच्ची तस्वीर शेयर की थी। यह उनकी ही बच्ची की तस्वीर हैं। सोशल मीडिया पर जब लोगों ने इस तस्वीर को देखा तो वह काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।