viral video bride-stunned-the-groom-on-the-wedding-stage-gave-a-tough-fight-in-pushups-wedding

इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक मजेदार चैलेंज लेते नजर आ रहे हैं।

    Loading

    नई दिल्ली: शादियों (Wedding Season) का सीजन शुरू हो गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी शादियों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो इतने अच्छे होते है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर दूल्हा (Groom) और दुल्हन (Bride) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। 

    सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक मजेदार चैलेंज लेते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि, इस चैलेंज में दुल्हन अपने दूल्हे को काटे की टक्कर देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में शादी के दिन दुल्हन स्टेज पर दूल्हे के साथ पुशअप्स चैलेंज लेती दिख रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bridal lehenga (@bridal_lehenga_designn)

    वायरल वीडियो (Viral Video) में देख सकते हैं कि, दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर ही पुशअप्स करना शुरू कर देते हैं। दोनों एक दूसरे को बराबरी की टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शादी के कपड़ो में पुशअप्स करना दोनों के लिए आसान नहीं था। लेकिन, दोनों हार नहीं मानते। 

    अब सोशल मीडिया पर इस फिटनेस फ्रिक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो दूल्हा और दुल्हन का यह नया अंदाज़ देख काफी खुश हो गए हैं।