PIC: Social Media
PIC: Social Media

    Loading

    अक्सर खबरें सुनने मिलती है कि, गलियों में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) की वजह से वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता है, क्योंकि कभी कभी वह काट भी देते हैं। हालांकि, लोगों को गुस्सा तो काफी आता है, लेकिन लोग अपने गुस्से को काबू में कर अपना काम करने लगते हैं, या फिर नगर पालिका को जानकारी देकर उन आवारा कुत्तों को हटाने की मांग करते हैं। लेकिन, आज हम एक ऐसी महिला के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसने एक आवारा कुत्ते को गुस्से में आकर गोली (Woman Shoot Dog) से ही उड़ा दिया। 

    यह मामला इतना चौकाने वाला है कि हर कोई इस खबर को जानकर हैरान है। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना लेबनान के पश्चिमी बोक्का की है। जहां, एक महिला ने एक कुत्ते को इसलिए गोली से मार दी, क्योंकि उस कुत्ते ने उसकी बेटी को काट लिया था। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। 

    दरअसल, कुत्ते ने महिला की बेटी पर हमला कर दिया था। जिसकी वजह से महिला काफी गुस्साई हुई थी, इसी वजह से वह सड़क पर बंदूक लेकर निकल पड़ी और कुत्ते को सीधे गोली मार दी। महिला ने जिस वक्त कुत्ते को अपना निशाना बनाया, तब वह धूप में आराम से सड़क पर लेटा हुआ था। इस घटना के बाद महिला ने अपना फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। 

    वहीँ महिला ने आपबीती बताते हुए कहा कि, उसकी बेटी को कुत्ते के हमले के बाद करीब एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे मृत घोषित कर दिया गया था। हालांकि, बच्ची की उम्र का खुलासा नहीं किया गया और कुत्ते के हमले में उसे कितनी गंभीर चोट आई थी। लेकिन, महिला की इस हरकत से लोग काफी नाराज है और महिला के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों से जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर महिला पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।