(Image-Instagram-snake_unity)
(Image-Instagram-snake_unity)

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे तो सांप (Snake) के कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे, लेकिन होश उड़ा देने वाला ऐसा वीडियो इससे पहले नहीं देखा होगा। जी हां यहां सांप किसी जंगल या फर्श पर नहीं बल्कि एक लड़की के बालों में घुसा हुआ है। जिसे देख आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएगी।  सांप एक ऐसा जीव है बहुत ही ज्यादा जहरीले और खतरनाक होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि सांप को देख अच्छे-अच्छे को पसीना छूट जाता है।  अब यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। 

    बालों में घुसा सांप का बच्चा

    तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप सांप के एक खतरनाक बच्चे को एक लड़की के बालों में उलझा हुआ देख सकते हैं। सांप का यह बच्चा न जाने कहां से लड़की के बालों में फंस गया था। इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह नजर आ रही है कि आमतौर पर जहां लोग सांपों को देखकर भाग खड़े होते हैं, वहीं लड़की इस सांप के बच्चे से बिल्कुल भी डरती नजर नहीं आ रही है। जी हां जैसा की आप देख सकते है कि लड़की को बिल्कुल भी डर नहीं है कि सांप उसे काट लेगा। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kingdom of snakes 🐍 (@snake_unity)

    बेखौफ है लड़की 

    दिल दहला देने वाले इस डरावने वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की बड़े आराम से अपने बालों से सांप को बाहर निकालती दिख रही है। हालांकि सांप ऐसे उलझा हुआ है कि आराम से निकलने का नाम नहीं ले रहा है। इस बेहद हैरान कर देने वाले वीडियो को snake_unity नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। बता दें कि चौंकाने वाले इस वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इसपर जमकर कमेंट्स भी कर रहे है।