रोड रेज के कई मामले (Road Rage Case) सामने आते हैं। कुछ के तो वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में नोएडा (Noida) का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मरते (woman slapped e-rickshaw driver) हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही महिला को पुलिस ने अपने गिफ्ट में ले लिया है। वहीं, इस हैरान कर देने वाले वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हो रही है।
नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक ई-रिक्शा चालक को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था। इस आरोपी महिला की पहचान नोएडा की रहने वाली और आगरा की मूल निवासी किरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर बताया कि, घटना ई-रिक्शा और किरण सिंह द्वारा चलाई जा रही वैगन कार के बीच एक मामूली टक्कर के बाद हुई है।
17 slaps in 90 seconds. This lady humiliated a rickshaw puller for a minor incident happened in Noida. She reminds me Lucknow girl incident.#Noida #LaalSinghChadha #SalmanRushdie #jaihind #HarGharTringa #Pathaan #FlopLaalSinghChaddha pic.twitter.com/d5K4Lep8Mf
— Nishant Kataria ✸ (@Nishantdnd) August 13, 2022
जिसके बाद अधिकारी ने आगे कहा, ‘इस मामूली दुर्घटना के बाद महिला कार से उतरी और ई-रिक्शा चालक को कोलर से पकड़कर अपने कार के पास लाई और कई फिर रिक्शा चालक पर थप्पड़ की बरसात कर दी।’ वायरल वीडियो में आरोपी महिला को महज 90 सेकेंड में ई-रिक्शा चालक को कम से कम 17 बार थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रही है।
थाना फेस-2 पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वाली महिला अभियुक्ता गिरफ्तार। pic.twitter.com/wyNTeEZl9G
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 13, 2022
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें महिला किसी को मामूली गलती या फिर बिना किसी गलती के मारते हुए नज़र आई हैं। हालांकि, आरोपी किरण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।