asian-arowana

    Loading

    नयी दिल्ली. वैसे हम सभी ने अब तक शायद दो तरह की ही मछलियां (Fishes) देखी होंगी एक तो वो जिन्हें लोग खाते हैं और दूसरी एक्वेरियम में रखी जाने वाली।  ऐसे में अब अगर आप फिश फूड के शौकीन हों या फिर एक्वेरियम में रखने के, तो शायद ऐसे कामों के लिए आप ज्यादा से ज्यादा 5-10 हजार खर्च कर लेते होंगे। 

    लेकिन जानब! रुकिए आपको ये जानकर जबरदस्त हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो एक मछली के लिए लाखों करोड़ों की कीमत भी देने को बेक़रार हैं ।  आइए आज आपको बताते हैं इस मछली के बारे में…

    जी हाँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ड्रैगन फिश दुनिया की सबसे महंगी मछली है।  इसे एशियन एरोवाना (Asian Arowana) के नाम से भी जाना जाता है।  वहीं अगर CNBC की मानें तो एक मछली की कीमत 2 से 3 करोड़ होती है।  

    Courtsey: Business Insider

    इतना ही नहीं लोग इस मछली को खरीदने ही नहीं बल्कि इसकी सुरक्षा में ही अच्छा-खासा पैसा खर्च करते हैं।  लोग इसके लिए तो गार्ड भी रखते हैं और इतना ही नहीं उसके पूल के लिए स्पेशल सिक्योरिटी डिजाइन की जाती है और इसे हमेशा एक पहरे में ही रखा जाता है। 

    लेकिन रुकिए शायद अब आप सोच रहे होंगे कि,  इतने रुपयों में तो बंगला, लग्जरी कार या कुछ और मूल्यवान भी खरीदा जा सकता है।  तो फिर इस मछली पर कोई इतने रुपये भला क्यों ही खर्च करेगा।  तो आपके सामन्य ज्ञान के लिए बता दें कि ऐसी मान्यता है कि एशियन एरोवाना अच्छी किस्मत लेकर आती है।  चीन में तो इसे स्टेटस सिंबल का प्रतिक भी माना जाता है।  

    Courtsey: Universal Curiosity

    वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के लोग तो महज इस मछली के लिए ही मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं।  इतना ही नहीं इस मछली पर एक किताब भी लिखी गई है, जिसका नाम है- The Dragon Behind the Glass।  इस किताब में ही इस मछली के बारे में काफी जरुरी और रोचक जानकारी दी गई है।  

    हालंकि एरोवाना (Asian Arowana) कोई सामान्य पालतू मछली नहीं है।  वैसे तो यह दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती है और यह करीब 3 फीट तक लंबी होती है।  इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इससे अब इसको लेकर काफी अपराध भी बढ़ गए हैं।  तो आप क्या सोच रहे है, तो फिर चलें  एशियन एरोवाना (Asian Arowana) खरीदने।