खूबसूरती के चक्कर में ट्रांसजेंडर का हुआ ये हाल, जिंदगी भर मुंह छुपाने की आ गई नौबत

    Loading

    ब्राजील. कई महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) का सहारा लेती है ताकि बाकियों से ज्यादा अकर्षक लगें, जिसके चक्कर में उनकी पूरी शक्ल बिगड़ जाती है। हम बात कर रहे हैं  ब्राजील में रहने वाली 30 साल की जूजू ओलिवेरा (Juju Oliveira) ट्रांसजेंडर जूजू की। उन्होंने 2017 में अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाई थी, लेकिन ये सर्जरी उनपर महंगी पड़ गई। ज्यादा खूबसूरत दिखने के चक्कर में प्लास्टिक सर्जरी कराकर इन्होंने अपनी नेचुरल सुंदरता भी खो दी। 

    खूबसूरत की जगह हुआ ऐसा हाल

    साल 2017 में जूजू ने अपने गाल, नाक, चिन और जॉ लाइन की सर्जरी करवाई थी। सर्जरी में सिलिकॉन फिलर्स डलवाए थे ताकि वो खूबसूरत दिखे। लेकिन सर्जरी का असर उलटा हो गया और उनका का चेहरा अजीबोगरीब तरीके से फूलने लगा। अब जूजू के गाल भयंकर तरीके से सूज गए हैं। लोग उनके चेहरे को देखकर उसका काफी मजाक बनाते हैं। बता दें कि जूजू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके इंस्टाग्राम पर 37 हजार 7 सौ फॉलोवर्स हैं।

    लोगों से लगाई थी मदद की गुहार

    अब जूजू को अपने बिगड़े चेहरे को ठीक करने के लिए 6 लाख 27 हजार रुपए की जरुरत है, पर उनके पास इतना पैसा नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। इसके लिए उसने फंड रेजिंग ग्रुप बनाया था। अपनी स्टोरी शेयर कर जूजू सर्जरी के लिए पैसे जमा कर रही थी। लेकिन कई साल बीतने के पैसे जमा नहीं हो पाए। इस वजह से उन्होंने  अपना पेज क्लोज कर दिया है और कहा कि उसे अब इसी चेहरे के साथ जिंदगी भर जीना पड़ेगा।