नॉर्थ कैरोलिना में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Loading

चार्लोट. अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना राज्य के चार्लोट में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपात चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम उत्तरी चार्लोट में राजमार्ग संख्या 485 पर हुआ। अधिकारियों ने हादसे के शिकार लोगों की पहचान अभी नहीं बताई है और न ही यह बताया कि हादसा कैसे हुआ।(एजेंसी)