Representative Image
Representative Image

    Loading

    पोइपेट: कंबोडिया (Cambodia) में एक बड़ा हदसा हो गया। यहां एक होटल (hotel) में भीषण आग (fire) लग गई है। ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स (media reports) की माने तो कंबोडिया के पोइपेट (Poipet) में एक होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 30 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हुए है। रेस्क्यू (rescue) जारी है।  

    जानकारी के अनुसार होटल में आग इतनी भीषण है कि अभी भी 50 से ज्यादा लोग फंसे हैं। रेस्क्यू चल रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई की हालत गंभीर बताया जा रही है। होटल में आग कैसे लगी अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल इलाके में अफरातफरी का महौल है। 

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में हुई है। होटल में आग इतनी भड़क गई कि पूरा होटल आग का गोला बन गया है। भीषण आग की लपटें उठ रहीं हैं। अबतक इस आगजनी में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। ऐसी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।