Kim Jong Un
किम जोंग उन ( file photo)

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार साउथ कोरिया (South Korea) और अमेरिका (America) के साथ बने तनाव के बीच अब उत्तर कोरिया (North Korea) ने बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च (Ballistic Missile Launch) किया है। मामले पर आज यानी बुधवार को साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ नेइसकी पुष्टि की। वहीं जापान के कोस्ट गार्ड्स ने कहा कि, नॉर्थ कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि एक बयान में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बताया कि उत्तर कोरिया की मिसाइल जापानी क्षेत्र में नहीं गिरा है।

हालांकि वहीं इससे पहले मिले अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च करने के बाद गुरुवार सुबह अचानक जापान सरकार ने उत्तरी होक्काइडो क्षेत्र के लोगों को तुरंत ही भूमिगत होने की चेतावनी दी थी। पता हो कि, साउथ कोरिया की तरफ से बताया गया कि नार्थ कोरिया ने यह मिसाइल पूर्वी सागर में दागा है। बता दें कि पूर्वी सागर को जापान सागर भी बोला और करार दिया जाता है।

जापानी क्षेत्र में नहीं गिरा कोई मिसाइल: जापान PM किशिदा

वहीं न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बीते मंगलवार को तनाव बढ़ गया क्योंकि, किम जोंग-उन ने अपने देश की सैन्य शक्ति को आक्रामक तरीके से मजबूत करने का आह्वान किया था। वहीं इसके अलावा, जापानी सरकार ने यह भी कहा था कि, उत्तर कोरियाई मिसाइल जापान की ओर बढ़ सकती है क्योंकि सियोल और वाशिंगटन के साथ बढ़ते तनाव के बीच प्योंगयांग ने पूर्वी सागर में एक मिसाइल दागी थी। 

इसके साथ ही जापान ने यह चेतावनी भी दी थी कि नार्थ कोरियाई मिसाइल होक्काइडो के पास के पानी में गिर सकती है। हालांकि इसके बाद जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बताया कि उत्तर कोरिया की कोई भी मिसाइल जापानी क्षेत्र में नहीं गिरा है। हालांकि इससे जारी तनाव अब भी बकरार है।