PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lankan) के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना (Maithripala Sirisena) अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आज कहा कि वह श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (SLFP) के समर्थन से अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। सिरिसेना ने 2015-2019 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत रहे। लंका एक्सप्रेस की मानें तो श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सितंबर 2024 में होने वाले हैं। इसको लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एसएलएफपी मुख्यालय (SLFP headquarters) में मीडिया ब्रीफिंग में यह घोषणा की। अगले साल होने वाले चुनाव में वह चुनाव लडेंगे। कहा कि उन्हें अपने खिलाफ किसी साजिश का डर नहीं है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा कि मैं किसी भी चीज से पीछे नहीं हटूंगा। मुझे किसी चीज से डर नहीं है। मैं किसी भी साजिश से नहीं डरता। मैं कानून और अदालत का सम्मान करता हूं। मैं अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एसएलएफपी के समर्थन से चुनाव लड़ूंगा, चाहे कितनी भी परेशानी क्यों न दी जाए। बता दें कि एक समय सिरिसेना LTTE के निशाने पर थे। उन्हें मारने के लिए LTTE ने पांच बार हमले किए थे। इनमें एक हमला 2008 में भी किया गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।