टोरंटो में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी, 1 साल के बच्चे सहित 4 घायल

    Loading

    टोरंटो. कनाडा के ओंटारियों प्रांत की राजधानी टोरंटो के पश्चिमी क्षेत्र (Western Toronto) में शनिवार शाम एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी (Birthday Party) में गोलीबारी (Shooting) की घटना में तीन बच्चे घायल हो गए।

    टोरंटो पुलिस की निरीक्षक केली स्किनर ने बताया कि रात करीब आठ बजे हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों में एक साल की उम्र का एक बच्चा, पांच साल की एक बच्ची, 11 वर्षीय एक लड़का और 23 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चे गोलीबारी का निशाना नहीं थे और पुलिस कई संदिग्धों की तलाश कर रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।(एजेंसी)