A burqa-clad woman shot by police, screaming Allah hu Akbar.
Photo: Twitter

Loading

पेरिस. फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) में मंगलवार को पुलिस ने एक हिजाब पहनी महिला (Hijab Clad Woman) को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस स्टेशन की है।

मीडिया खबर के मुताबिक यह घटना आज सुबह की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला पूरी तरह से नकाब में थी और “अल्लाहु अकबर” और “तुम सब मरने वाले हो” चिल्ला रही थी और खुद को बम से उड़ा देने की धमकी दे रही थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी देकर सतर्क कर दिया।

महिला के पेट में लगी गोली

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टेशन को खाली कराया और महिला को वहां से अलग किया। हालांकि, बाद में महिला ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया और खुद को उड़ा देने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पेट में गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कौन है महिला

यह महिला कौन है और यहां कैसे आई है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो यह वही महिला हो सकती है, जिसने 2021 में आतंकवाद विरोधी सेंटिनेल ऑपरेशन के शहरी गश्ती दल को धमकी दी थी। जिसके बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर मनोरोग वार्ड में रखा गया था।

महिला के पास नहीं मिला कोई विस्फोटक या हथियार

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के पास से कोई विस्फोटक या अन्य हथियार नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के एक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की जांच दो एंगल सी की जाएगी। पहली महिला के कार्यों की जांच की जाएगी, जबकि दूसरी जांच कि पुलिस अधिकारियों द्वारा हथियार का इस्तेमाल उचित था या नहीं।