Israel

Loading

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में आज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय इजरायल और हमास युद्ध (Israel and Hamas war) है। इस युद्ध के खौफनाक नजारे सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो के जरिए देखने को मिल रहे है। ये युद्ध न केवल इजरायल और हमास है बल्कि इस युद्ध की वजह से दुनिया दो हिस्सों में बंट चुकी है। कोई हमास की ओर है तो कोई इजरायल का समर्थन कर रहा है। ऐसे में अब सबसे ज्यादा चर्चा का विषय इजरायल (Israel) बन गया है। तो आज हम आपको इजरायल देश से जुड़ी कुछ ऐसी बातें आपको बताने जा रहे है जिनके बारे में शायद आप न जानते हों। 

साइकल चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी 

बात करें भारत की तो यहां साइकल चलाने के लिए लिए किसी भी तरह की लाइसेंस नहीं लगता, लेकिन दुनिया में इजरायल एक ऐसा देश है जहां साइकल चलाने के लिए भी लोगों को लाइसेंस (License required to ride a bicycle) लेना पड़ता है। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक, यहां साइकल चलने के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। 

A laborer going from Delhi to Bihar dies by bicycle

इजरायल है बहुत छोटा 

इजरायल के बारे में और एक खास बात हम आपको बताने जा रहे है, जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। जी हां दरअसल दुनिया का एकमात्र यहूदी राष्ट्र है जिसका क्षेत्रफल बहुत छोटा (Israel is very small) है। जी हां इतना छोटा है कि 3 इजरायल मिलने के बाद भी राजस्थान के क्षेत्रफल के बराबर भी नहीं हो सकता। 

मिलती है आसानी से नागरिकता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस देश में आसानी से किसी को भी नागरिकता (Citizenship) मिल जाती है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि इजरायल एक ऐसा देश है, जहां जन्म हुए किसी भी देश के बच्चे को तुरंत नागरिकता मिल सकती है और अगर इजरायल के किसी भी नागरिक का बच्चा दूसरे देश में पैदा होता है, तो भी उसे इजरायल की नागरिकता दे दी जाती है। वो जब चाहे तब अपने देश में इजरायल में आकर रह सकता है। इस तरह यहां आसानी से नागरिकता मिल जाती है। 

सुरक्षा को लेकर बड़ी ताकत 

जैसा की हमने आपको बताया कि इजरायल एक छोटा देश है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उसके पास एंटी बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम (Ballistic Missile Defense System) है। जी हां इसका फायदा ये है कि इजरायल अपनी तरफ आते किसी भी मिसाइल को रास्तें में ही मारकर गिरा सकता है। ऐसा भी कहा जाता है की इजरायल की आर्मी दुनिया के सबसे ताकतवर आर्मी में से एक है। 

 

सैन्य सेवा में महिलाएं भी

बता दें कि इजरायल दुनिया का एकमात्र देश है, जहां महिलाओं को सैन्य सेवा में काम करना बेहद जरूरी है। यहां कई महिलाएं हाथों में बड़ी-बड़ी बंदूकें लेकर घूमती हैं। उन्हें बॉर्डर से लेकर देश के हर कोने में कार्यरत किया गया है। बता दें कि भारत में भी अब सैन्य में महिलाएं भर्ती हो रही है लेकिन अब भी उन्हें प्रत्यक्ष रूप से बॉर्डर पर नहीं रखा जाता है। 

खत्म हुई राष्ट्र भाषा को किया जीवित 

हर देश की तरह इजरायल की भी अपनी राष्ट्र भाषा है। बता दें कि इस देश की राष्ट्रभाषा हिब्रू है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस भाषा का अंत मध्यकाल में ही हो चुका था। बताया जाता है कि इसके प्रति लोगों की रुचि भी खत्म हो चुकी थी। लेकिन इजरायल स्थापना के बाद देशभक्त यहूदी लोगों ने अपनी भाषा को फिर जीवित किया फिर इसके बाद हिब्रू बोलने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई। हिब्रू को इजराय की ऑफिशियल भाषा बना दिया गया। अब इस भाषा का वहां ज्यादातर उपयोग किया जाता है। 

वायु सेना है छठे नंबर पर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्षेत्र फल से छोटा दीखने वाला इजराइल कई मामलों में बहुत आगे है। जी हां इस देश की वायु सेना विश्व में छठे नंबर की वायु सेना है, ये देश ना केवल किसी भी हमले में जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है, बल्कि किसी भी दुश्मन को पल भर में ही मिटा देने की क्षमता रखता है। इसलिए इजरायल को कोई भी हल्के में नहीं ले सकता। 

सबसे ज्यादा हीरे की कटिंग

आपको जानकर हैरानी होगी कि इजरायल हीरे के थोक सबसे बड़े व्यापार केंद्रों में से एक हैं, दुनिया के किसी भी दूसरे देश की तुलना में यहां सबसे ज्यादा हीरे की कटिंग के साथ-साथ पॉलिशिंग भी की जाती है। इस तरह छोटे से कहें जाने वाले इस देश की कई ऐसी बातें है जो बेहद रोचक है।