Earthquake in Turkey and Syria
AP/PTI Photo

    Loading

    अंकारा. तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक 19332 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, करीब 40 हजार लोग घायल हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्र में ढहे घरों के मलबे से लगातार शव निकाले जा रहे हैं। अधिकारीयों का कहना है यहां भूकंप से मरने वाले लोगों आंकड़ा और बढ़ सकता है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

    भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही तुर्की में हुई है। तुर्की में अब तक 16,170 लोगों की मौत हुई है। जबकि, घायलों का आंकड़ा 35 हजार से ज्यादा है। यहां अब तक 28 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है। वहीं, सीरिया में भारी नुकसान हुआ है। यहां भूकंप से अब तक 3,162 लोग मारे गए और 4 हजार से ज्यादा जख्मी हुए हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक, सीरिया में 3 लाख लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है।

    भूकंप से हुई भारी तबाही के बाद मदद के लिए WHO और UN समेत दुनियाभर के 70 से भी ज्यादा देश आगे आए हैं। वहीं, तुर्की में समय पर मदद नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा है। इस बात को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भी स्वीकार किया है।

    एर्दोगन ने कहा कि “भूकंप के बाद सरकार की शुरुआती प्रतिक्रियाओं में कमियां थीं। सभी लोगों की मदद के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है और देश में कोई भी बेघर नहीं रहेगा।”