
नई दिल्ली: हम सभी ने लोगों को गाड़ी (Car) या फिर बाइक (Bike) को धक्का लगते हुए देखा है। लेकिन ज़रूरत पढ़ने पर क्या कभी प्लेन (Plane) को भी धक्का लगाया जा सकता है? जी हां, ऐसा ही कुछ बुधवार को हुआ। कुछ यात्रियों (Passengers) ने रनवे (Runway) पर फंसे प्लेन को धक्का हटाने के लिए धक्का लगाया। इस पूरी घटना वीडियो (Video) भी सामने आया है जो अब तेज़ी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो कोलती हवाईअड्डे (Airport) का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, एक यात्री विमान कोलती हवाई अड्डे के आसमान में उड़ान भर रहा था और रनवे पर लैंडिंग कर यात्रियों को उतारने का प्रयास कर रहा था लेकिन प्लेन को रनवे पर लैंड करने में दिक्कत आ रही थी। जहाज नहीं उतर सका तो यात्री असमंजस में पड़ गए। जब एक यात्री ने हवाईअड्डे के बीच में एक विमान को खड़ा देखा तो यात्री विमान के नहीं उतरने के कारणों पर चर्चा करने लगे। दूसरा विमान रनवे के बीच में होने के कारण उड़ने वाला विमान लैंड नहीं कर पा रहा था। यात्रियों द्वारा प्लेन को रनवे से धक्का देने के बाद ही विमान उतरा सका।
No matter the circumstances that you may be going through, just push through it😌😌
Ray Lewis pic.twitter.com/Az84hZpXfu
— Susanta Nanda (@susantananda3) December 2, 2021
दरअसल प्लेन का एक टायर फ्लैट हो गया था जिसके बाद वह रनवे पर ही फंस गया था। इससे दूसरे विमानों को लैंडिंग करने में दिक्कत हो रही थी। रनवे पर अटके विमान को धक्का देकर रनवे से हटाने का प्रयास किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो IFS अधिकारी सुसंता नंदा ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में कई लोगों को रनवे पर उतर कर प्लेन को धक्का लगते हुए देखा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विमान हुमला के सिमकोट से बाजुरा एयरपोर्ट पर उतरा था। बताया जा रहा है कि, रनवे से टैक्सी वे पहुंचते ही पिछला टायर फट गया था।