World Food Day 2022
File Pic

    Loading

    सीमा कुमारी

    ‘विश्व खाद्य दिवस’ (World Food Day) हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस के मनाने का प्रमुख उद्देश्य वैश्विक स्तर पर फैल रही भूखमरी को जड़ से खत्म करना है। गौरतलब है कि, यह दिवस संयुक्त राष्ट्र (WHO) के खाद्य और कृषि संगठन (FPO) की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। दुनिया  के 150 से ज्यादा देशों में ‘विश्व खाद्य दिवस’, यानी ‘वर्ल्ड फूड डे’ (World Food Day) मनाया जाता है। दुनिया में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की आवश्यकता को सुनिश्चित करने के लिए ‘वर्ल्ड फूड डे’ का कैंपेन भी चलाया जाता है।

    भोजन को हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार मानते हुए हर व्यक्ति को भूख से बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। आइए जानें  ‘विश्व खाद्य दिवस’ का इतिहास –

     ‘विश्व खाद्य दिवस’ का इतिहास

    ‘विश्व खाद्य दिवस’ की नींव 1979 में 20वें महासम्मेल में रखी गई थी। खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) के सदस्य राज्यों ने इसका प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र संगठन (United Nations Organization) की महासभा (General Assembly) ने 5 नवंबर 1980 को इसकी पुष्टि की। साथ ही वैश्विक सरकारों और अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय संगठनों को इस दिवस को मनाने में योगदान देने का भी आग्रह किया। सदस्य राष्ट्रों के प्रस्ताव पर सहमति के बाद 16 अक्टूबर 1981 को ‘विश्व खाद्य दिवस’ घोषित किया गया। इसके बाद से हर साल 16 अक्टूबर को ‘विश्व खाद्य दिवस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

    ‘विश्व खाद्य दिवस’ को मनाए जाने के मुख्य कारण दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को सुरक्षित और उन्नत करना है खासकर संकट के दिनों में। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने पहल विश्व खाद्य दिवस को संभव बनाने और इसके लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    ‘विश्व खाद्य दिवस’ का वार्षिक उत्सव खाद्य और कृषि संगठन के महत्व को दर्शाता है। यह दुनिया भर में सरकारों द्वारा लागू प्रभावी कृषि और खाद्य नीतियों की महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दुनिया भर में हर किसी के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध हो।