असम का ‘टी- सिटी’ डिब्रूगढ़ है बेहद खूबसूरत, ज़रूर जाएं घूमने

Loading

वैसे तो हमारा पूरा देश ही घूमने योग्य है, लेकिन कुछ कुछ जगह की बात ही अलग होती है। उसमें से एक है असम, यहाँ की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है। ऐसे में आज हम जानेंगे असम के डिब्रूगढ़ शहर के बारे में। जिसे भारत की ‘टी सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां के चाय के बगान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह शहर अपने आप में शांति और सुकून को समेटे हुए है। भारत के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए असम का डिब्रूगढ़ शहर हमेशा से प्रमुख स्थान रहा है। तो आइए जानते हैं यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में…

चाय बगान-

जैसा की हमने आपको बताया यह शहर चाय के बागानों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहाँ आपको हरे- भरे और विशाल चाय बागानों देखने को मिलते हैं। यह दिखने में इतने खूबसूरत होते हैं कि यहाँ आपको शांति का एक अद्भुत अनुभव होगा। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Namphake Buddhist मोनेस्ट्री-

यह जगह डिब्रूगढ़ के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र जगहों में से एक है। यह मोनेस्ट्री डिब्रूगढ़ के नामफाके गांव में स्थित है। यहाँ आपको आस-पास काफी शांति का अनुभव होगा।यह मठ महायान बौद्ध धर्म की प्रमुख परंपराओं में से एक है। यह मोनेस्ट्री में सोने से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति है। इस में मोनेस्ट्री आपको हजारों बौद्ध धर्म के अनुयायी मिल जायेंगे।  

नहार्काटिया गांव-

डिब्रूगढ़ के नहार्काटिया गांव में घूमने के लिए बेहद खूबसूरत झील और प्रकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह गांव पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय भी है। तो जब भी डिब्रूगढ़ जाएं तो इस गांव में जाना न भूलें।