MS Dhoni bid farewell to cricket
File Photo

Loading

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया के सबसे असफल कप्तान का अगर नाम लिया जाए तो अनायास कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में ICC T20 वर्ल्ड कप जीता (India won the inaugural 2007 ICC World Twenty20), 2010 और 2016 में एशिया कप (2010 and 2016 Asia Cups), 2011 में ICC ODI वनडे वर्ल्ड कप (2011 ICC Cricket World Cup) और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013 ICC Champions Trophy) जीते।

एमएस धोनी ने 23 दिसम्बर 2004 को पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका डेब्यू मैच बांग्लादेश के खिलाफ था (Dhoni ODI debut on 23 December 2004 against Bangladesh) और उन्होंने पहला टेस्ट मैच ठीक एक साल बाद  श्रीलंका के खिलाफ (Dhoni first Test against Sri Lanka) खेला था।  

अपने क्रिकेट करियर में धोनी ने कप्तान के तौर पर ही नहीं बल्कि टीम के खिलाड़ी के तौर पर भी कई कामयाबियां हासिल की और कीर्तिमान भी बनाए। अपनी बेह्तरीन प्रतिभा से धोनी ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया और प्रशंसक उनके कायल हो गए।

‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी के चाहनेवालों के लिए 30 दिसंबर का दिन अविस्मरणीय है। क्योंकि आज से ठीक 6 साल पहले 30 दिसंबर 2014 को टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Dhoni Retirement Test Cricket 2014) ले लिया था। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ (Boxing Day Test Match 2014, Australia vs India Test Series) के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था।  

धोनी ने उस मैच के दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाकर भारत को ड्रॉ तक पहुंचाने में अपनी ख़ास भूमिका अदा की थी। धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से की गई थी। उस दिन बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट से धोनी के संन्यास की घोषणा की जानकारी जारी करते हुए कहा था, “एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। लेकिन वह वनडे और टी 20 में खेलना जारी रखेंगे।”

भारत के क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ और सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ICC टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking Team India Captain Dhoni) में टॉप पर रही। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेलने के प्रेशर कम करने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। धोनी के उस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था।

जब धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी तब  टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बचा था। धोनी के संन्यास लेने से ठीक पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट (2014 Test Series Australia vs India) में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। और, उसी समय विराट कोहली को टेस्ट टीम का नियमित कप्तान बनाया गया।

भारत ने उस सीरीज़ में  2-0 से हार मान ली थी। चोटिल होने के कारण कप्तान एमएस धोनी सीरीज़ का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। धोनी ने अपने संन्यास की घोषणा के दिन को भी ख़ास बताया। महेंद्र सिंह धोनी उस रात टेस्ट जर्सी में सोए थे। टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी  सुरेश रैना (Suresh Raina) ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।

गौरतलब है की एमएस धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 30 09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं। इसमें एक  दोहरा शतक (Double Century), 5 शतक (MS Dhoni Test Century) और 33 अर्द्धशतक (Dhoni Test Half Century) शामिल हैं। बताैर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 294 विकेटों का शिकार किया। धोनी ने अपने करियर में कुल 90 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 60 टेस्ट मैचों की उन्होंने कप्तानी की।  उनकी कप्तानी में भारत ने 27 मैच जीते, 18 मैच हारे और 15 मैच ड्रॉ रहे।

विनय कुमार