india corona
File Photo

    Loading

    नाशिक. नागरिकों का टीकाकरण (Vaccination) करने से पहले एंटीजन टेस्ट (Antigen Test) कर उससे पॉजिटिव मरीज (Positive Patients) खोजकर निगेटिव नागरिकों का टीकाकरण करने के लिए मिशन जीरो (Mission Zero) व मिशन टीकाकरण अभियान (Mission Vaccination Campaign) नाशिक महानगरपालिका, भारतीय जैन संगठन, वॉटर ग्रेस कंपनी व नाशिक वॉरियर्स संस्था द्वारा चलाया गया। वह अब भी पंचवटी, नाशिकरोड, नाशिक पश्चिम विभाग में चल रहा है। इस अभियान के तहत 24 दिनों में 18 हजार 764 एंटीजन टेस्ट कर 188 पॉजिटिव मरीजों को खोजा गया है। निगेटिव नागरिकों का टीकाकरण किया गया। 

    दिंडोरी रोड स्थित नाशिक मंडी समिति के प्रवेश द्वार पर एंटीजन टेस्ट के लिए टीम कार्यरत है। 13 दिनों में 1301 टेस्ट कर 10 पॉजिटिव मरीज खोजे। 1291 व्यक्तियों को निगेटिव प्रमाणपत्र दिया गया। 

    स्मार्ट हेल्मेट से 26990 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग

    इसी के साथ ही समिति में स्मार्ट हेल्मेट के माध्यम से 5 दिनों में 26 हजार 990 से अधिक नागरिकों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। शरीर का तापमान अधिक होने वाले 150 से अधिक संदिग्धों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 6 पॉजिटिव मिले और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। लासलगांव मंडी समिति में स्मार्ट हेल्मेट से 2850 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। 

    अभियान को सफल बनाने किया प्रयास

    अभियान को सफल बनाने के लिए महापौर सतीश कुलकर्णी, आयुक्त कैलास जाधव, उपमहापौर भिकुबाई बागुल, स्थायी समिति अध्यक्ष गणेश गीते सहित मनपा के पदाधिकारी, नगरसेवक, स्वास्थ्य अधिकारी, मिशन जीरो व मिशन टीकाकरण अभियान के संचालक नंदकिशोर साखला, दीपक चोपड़ा, ललित सुराणा, अभय ब्रम्हेचा, वॉटर ग्रेस के चेतन बोरा, नाशिक वॉरियर्स के नरेंद्र गोलिया, गोपाल अटल, स्वामी समर्थ मंदिर रविवार पेठ के राजेंद्र लोढ़ा आदि प्रयासरत रहे।