Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन लोग फेमस होने के लिए अपने अलग-अलग तरह के टैलेंट दिखते है। कोई डांस करता है, तो कोई कुकिंग और कोई सिंगिंग करता है। सोशल मीडिया के जरिये लोग रातों-रात स्टार बन जाते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है, जो लाइक्स और लाइक, व्यूवर्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकते है। इस कड़ी में एक महिला ने फेमस और लाइक, व्यूवर्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लिए अपने बेटे के साथ ही ऐसा अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिए। 

    मां ने अपने 10 से 12 साल के बेटे के साथ ऐसा अश्लील डांस वीडियो बनाया। जिसे देखकर दिल्ली महिला आयोग (Delhi Mahila Ayog) और पुलिस भी देखकर दंग रह गई। महिला के वीडियो को लेकर महिला आयोग सख्त हो गया है और महिला के ऊपर कार्यवाही के आदेश दिए गए है। बता दें कि महिला दिल्ली की रहने वाली है ऐसा बताया जा रहा है। महिला ने बेटे के साथ किया अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह महिला (Instagram) पर मशहूर है और डेढ़ लाख से अधिक फोलोअर्स हैं। कुछ पहले से महिला ने अपने डांस (Dance with Son) के वीडियो डालने शुरू किये। वीडियो बेहद बोल्ड थे। 

    इसमें महिला अपने ही बेटे के साथ दिखाई दी। बेटे की उम्र सिर्फ 10 से 12 साल है.  कुछ वीडियो में महिला अपने खुद के 10-12 वर्ष के बेटे के साथ ही अश्लील डांस एवं एक्टिंग करती देखी जा सकती है। कई वीडियो सामने के बाद दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि, इस छोटी उम्र में बच्चे को महिलाओं का वस्तु की तरह देखने की सीख दी जा रही है, वो भी अपनी ही मां के द्वारा, ऐसा वीडियो बनाकर बच्चे को गलत शिक्षा दी जा रही है और मां बेटे के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया जा रहा है।

    महिला अपने बेटे को ऐसी सीख दे रही है। जिसे देखकर सभी लोगों को शर्म आ जाएगी। इस उम्र में अगर बच्चे को ऐसी गलत सीख मिलेगी तो आगे उसका महिलाओं के प्रति व्यवहार कैसा होगा। महिला पर FIR करने के लिए हमने पुलिस को नोटिस भेजा है।