बच्चों के लिए सुरक्षा कवच है मां का दूध, जानें क्यों जरूरी है स्तनपान और इसके लाभ

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया में 01 अगस्त से 07 को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाने का मुख्य  उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना,स्तनपान को बढ़ावा देना और सभी माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करना है। इस उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु दुनिया के 170 देश हर साल अगस्त का पहला हफ्ता ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ मनाते है। हर साल इस विश्व स्तनपान सप्ताह को एक थीम दी जाती है। उस थीम को ध्यान में  रखते हुए यह सप्ताह मनाया जाता है। 

    जरूरी है स्तनपान, जानें उनके लाभ 

    बच्चों के लिए मां का दूध एक तरह का सुरक्षा कवच होता है। मां के ब्रेस्ट मिल्क में एंटीबॉडी होते है जो बच्चों को किसी भी तरह के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है। बच्चों को सतनापन करने के कई फायदे होते है। जैसा की स्तनपान कराने से बच्चों को अस्थमा या किसी भी प्रकार की एलर्जी का खतरा भी काम होता है। जिन बच्चों को पहले छह महीने बिना किसी दूसरे चीज से मिश्रित शुद्ध मां का दूध पिलाया जाता है, उन बच्चों को कान संबंधित समस्या ,श्वसन संबंधी बीमारियां और दस्त के लक्षण कम होते है। बच्चों के जन्म के बाद पहले छह महीने उन्हें स्तनपान करना बेहद जरुरी होता है। 

    स्तनपान से न केवल बच्चों का लाभ होता है बल्कि इससे मां को भी बेहद लाभ होता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक स्तनपान न केवल बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि मां के लिए भी है। स्तनपान करने से माताओं को स्तन कैंसर, डिम्बग्रंथि के कैंसर, शुगर और हृदय रोग के जोखिम को भी काम करता है। इसके अलावा यह अंदाजा लगाया गया है की ब्रेस्टफीडिंग से हर साल स्तन कैंसर के कारण 20,000 मांओं की मृत्यु होने से रोखा जा सकता है।     

    ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ 2021 की ये है थीम 

    हर साल की तरह इस साल भी विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम रखी गयी है। थीम रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए हम किसी एक उद्देश्य को पूरी तरह सफल कर सकते है। आपको बता दें कि ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ 2021 की थीम ‘स्तनपान की सुरक्षा : सहभागितापूर्ण जिम्मेदारी’ (Protect Breastfeeding : A Shared Responsibility) है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य है  की लोगों को ब्रेस्टफीडिंग फायदे बताएं जाएं और इसके महत्व को बरकरार रखना है।