आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर संग अपना नया घर देखने पहुंचीं

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से अपने रिलेशनशिप की खबरें कन्फर्म की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में हैं। अब फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। पहले दोनों छुप छुपकर एक दूसरे से मिलते थे, लेकिन अब दोनों खुलकर मीडिया के सामने आते हैं।

    इतना ही नहीं हाल ही में भारत में लॉकडाउन के दौरान रणबीर और आलिया साथ में मालदीव की ट्रिप पर भी गए थे, जहां से आलिया की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दोनों अभी से एक-दूसरे के परिवार के क्लोज हैं और उनके हर सुख-दुख में साथ रहते हैं।

    हाल ही में रणबीर कपूर के जनादिम के मौके पर दोनों जोधपुर गए थे। खबरें ये थी की दोनों वह अपनी वेडिंग वेन्यू भी देखने गए थे। ऐसे अब आलिया भट्ट अपनी होने वाली सासू मां नीतू कपूर और अपने होने वाले पति रणबीर कपूर के साथ अपने नए कृष्‍णा राज बंगले में रेनोवेशन काम देखने गई थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    गौरतलब है कि कृष्‍णा राज बंगले में रेनोवेशन का काम लंबे समय से चल रहा है। यह बंगला नीतू कपूर के बंगले के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंगले का काम अब दिन रात जोरो सोरो में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि, न तो कपूर और न ही भट्ट परिवार की ओर से कोई पुष्‍ट‍ि की गई है। कटरीना कैफ संग ब्रेकअप के बाद रणबीर की जिंदगी में आलिया की एंट्री हुई थी।