खली के सामने लाठी से खेलना पड़ा महंगा, फिर जो हुआ….. देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले द ग्रेट खली (Khali) (दिलीप सिंह राणा) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि खली पहलवानी को प्रमोट करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हमेशा वीडियो शेयर करते है। लेकिन हम जिस विडीयों की बात कर रहे है वो काफी अलग है, जिसे लोग खूब देख रहे है। 

    दरसअल खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो बेहद तेजी से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया है। इतनाही नहीं बल्कि सेकड़ों लोगों ने इसपर अपने कमेंट्स भी दिए है। 

    खली के सामने लाठी चला रहा था शख्स 

    दरसल वायरल वीडियो में एक शख्स लाठी से खेल (Playing with sticks) रहा है, अचानक ऐसा कुछ हो जाता है कि शख्स जमीन की और झुकने लगता है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स लाठी पकड़कर खड़ा है। उसी वक्त खली ने बोल जैसी कुछ चीज उस शख्स की और फेंकी और वो शख्स उसे कैच नहीं कर पाया और इस वजह से गेंद उसके प्राइवेट पार्ट पर जाकर लग जाती है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

     

    इस वजह से दर्द के मारे शख्स बुरी तरह तड़पता है। आप वीडियो में देख सकते जैसे ही ये घटना होती है,  वैसे तुरंत खली उस शख्स के पास पहुंच जाते है और उसे संभालने लगते है। खली शख्स से कहते है, आर यु ओके…ठीक है… ठीक है कहां लगी। 

    यूजर्स ने कहां….. 

    इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई ये सब बंद कर दो प्लीज’, वही दूसरे ने लिखा, ‘सर ये सब बंद कर दो अब’, एक ने लिखा- ‘ओ भाई’