Jitendra Awhad
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. सुबह की एक बड़ी खबर के अनुसार  महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav Thackeray Goverment) में मंत्री पद पर आसीन जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को अनंत करमुसे अपहरण और मारपीट मामले में बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें ठाणे कोर्ट ने फिर जमानत पर रिहा भी कर दिया। दरअसल जितेंद्र आव्हाड को अनंत करमुसे नाम के शख्स के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    गौरतलब है कि अनंत करमुसे ने आरोप लगाया था कि उन्हें जितेंद्र आव्हाड के लोगों ने अपहरण किया था। जिसके बाद उन्हें जितेंद्र आव्हाड के बंगले पर ले जाया गया। जहां उनके साथ भयंकर मारपीट की गई। तभी करमुसे ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर आव्हाड को बीते बुधवार को पुलिस गिरफ्तार किया गया था। 

    वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में पेश हुए थे जितेंद्र आव्हाड  

    वहीं प्राप्त ख़बरों के मुताबिक मंत्री जितेंद्र आव्हाड बीते गुरुवार को वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में पेश हुए थे। उन्हें सीआर नं। 120/2020 भारतीय दंड संहिता की धारा 365, 324, 143, 147, 148, 506 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने आव्हाड का बयान दर्ज किया। इसके बाद मंत्री आव्हाड को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जमानत दे दी गई थी।