दूल्हा-दुल्हन कर रहे थे डांस, तभी डॉगी ने की एंट्री, फिर जो हुआ देखते रहे लोग- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: अक्सर शादी से जुड़े कई सरे वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन यह शादी का वीडियो न केवल दूल्हा और दुल्हन का ही है बल्कि इसमें डॉगी भी है।

    जी हां जब एक शादी में दूल्हा-दुल्हन कपल डांस कर रहे होते है वैसे में डांस कर रहे स्टेज पर कुत्ता चला जाता है फिर जो वो करता है उसे देख वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है। जी हां इस वीडियो को लोग बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आइए जानते है आखिर इस कुत्ते ने दूल्हा-दुल्हन के साथ क्या किया है… 

    कुत्ते का कारनामा 

    आपको बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 71,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा और दुल्हन (Bride Groom News) स्टेज पर एक साथ डांस कर रहे हैं। वे एक साथ बेहद खुश लग रहे थे क्योंकि सभी उनकी तारीफ़ कर रहे थे। फिर, उनके प्यारे दोस्त ने स्टेज पर पहुंचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

    दूल्हा-दुल्हन जब डांस कर रहे थे, तो कुत्ता उनके बीच से होकर गुजर गया। यह देखकर सभी हंस पड़े और डांस के बजाय लोगों की निगाहें वहीं टिकी रही। इस वाकये ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Proposals & Weddings 💕 (@proposalspage)

     

    जमकर हुआ वायरल वीडियो

    आपको बता दें के डॉगी के इस क्यूट और फनी वीडियो को प्रपोजल्स एंड वेडिंग्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। अब लोग इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं। यह क्लिप 4000 से अधिक बार देखा गया और बहुत सारे कमेंट्स के साथ वायरल हो गया। एक यूजर ने कहा कि कुत्ते शादी में छोटे बच्चों की तरह होते हैं।

    जबकि वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘माफ कीजिए, मुझे भी डांस करना है।’ जबकि कई यूजर्स ने लव और दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख सभी लोग कुत्ते पर बेहद प्यार लुटा रहे है।