अमेरिका: अक्सर हमें कई तरह की कलाकारी देखने मिलती है, लेकिन प्रकृति और कुदरत से बड़ा कोई कलाकार नहीं होता। जिसका उदाहरण हमें दुनिया के बहुत से जगहों पर देखने मिलता है। कई बार तो ऐसी चीज़ें भी सामने आ जाती है, जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। आज हम एक ऐसी ही चीज़ के बारे में बात कर रहे हैं। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल, अमेरिका के मिशिगन झील (Lake Michigan) के के तट पर अजीबोगरीब आकृतियां बन गईं।
दरअसल, अमेरिका के मिशिगन झील (Lake Michigan) के पास तेज हवाओं की वजह से झील के तट पर ‘अजीबोगरीब आकृतियां’ अपने आप बन गई है। जिसे फोटोग्राफर Joshua Nowicki ने अपने कैमरे में कैद किया है। यह तस्वीर जैसे ही सोशल एमडीए पर वायरल हुई लोग इसे देखकर हैरान रह गए। लोगों के जेहन में ये आकृति देखने के बाद यह सवाल खड़े होने लगे कि आखिरकार यह बन कैसे सकता है।
🔥 Strong winds create unusual shapes in the frozen sand alongside Lake Michigan https://t.co/Q8KCFYQtLd pic.twitter.com/s5nkDV2Zew
— Nature is Lit (@Nature_Is_Lit) January 10, 2022
झील के तट पर बने इन आकृतियों को देखकर लोगों को शतरंज के प्यादे की याद आ गई है। क्योंकि, इनकी बनावट कुछ इसी तरह की है। इन आकृतियों की फोटो देख लोग कई तरह की बात भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो मज़ाक में इसे एलियंस द्वारा की गई कलाकारी भी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो रहे हैं। जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया ट्विटर पर यह तस्वीर Nature_Is_Lit नाम के अकाउंट से शेयर की गई है।