(Photo-HCI London)
(Photo-HCI London)

    Loading

    नई दिल्ली: भारत अपने ऐतिहासिक धरोहरों से संप्पन है। कई बार विदेश से भारत भारत में कुछ ऐसी चीजे वापस आ जाती है जो हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। जी हां ऐसा ही एक माला सामने आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के एक गांव के मंदिर से 40 साल पहले अवैध रूप से एक मूर्ति हटाई गई थी। बता दें कि वो मूर्ति 10वीं शताब्दी की थी। अब ये मूर्ति इंग्लैंड में एक बगीचे से मिली, जो शुक्रवार को मकर संक्रांति के त्योहार पर भारत को लौटा दी गई। आईये जानते है इस मूर्ति के बारे में पूरी खबर क्या है…. 

    आपको बता दें कि ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में, मूर्ति को वापस भेजने में मदद करने वाले संगठन आर्ट रिकवरी इंटरनेशनल के क्रिस मारिनेलो से मूर्ति को औपचारिक रूप से अपने नियंत्रण में लिया।

    दरअसल इंगलैंड के बगीचे में मिली ये मूर्ति बुंदेलखंड के बांदा जिले में लोखरी मंदिर में स्थापित एक योगिनी का हिस्सा है। अब देवी के इस मूर्ति को नई दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेजा जाएगा। कुमार ने इस संबंध में इंडिया हाउस में हुए समारोह में कहा, ‘मकर संक्रांति पर इस योगिनी को प्राप्त करना बहुत शुभ है।’ 

    उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 में उच्चायोग को इसके बारे में सूचित किए जाने के बाद प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया को रेकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। इसे अब एएसआई को भेजा जाएगा और हम मानते हैं कि वे इसे राष्ट्रीय संग्रहालय को सौंप देंगे। इस तरह 40 साल पुराणी उत्तरर प्रदेश के एक मंदिर की देवी की मूर्ति मकर संक्रांति के इस त्यौहार पर इंग्लैंड से भारत लौटी है।