मालिक से ऐसा प्रेम 2 महीनों से कब्र के पास ही रहती है बिल्ली, मौसम भी मान गया हार

    Loading

    नई दिल्ली: जानवरों का और इंसान का रिश्ता बेहद अनमोल होता है। आप जानवरों को थोड़ा सा प्यार दो तो वे बदले में आपको अपनी पूरी जिंदगी सौंप देते है। ये रिश्ता इतना खास होता है कि जिंदगी के हर एक इम्तिहास में पास हो जाता है। अब तक आपने सुना होगा कि दुनिया में कुत्ता सबसे वफादार होता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बिल्ली की खबर देने जा रहे है जिसे देख आप भी कहेंगे वाह क्या प्यार है। 

    वफादार बिल्ली 

    सर्बिया में एक ऐसी बिल्ली है जिसकी कहानी बेहद दिल छू लेने वाली है। जहां एक बार इंसान की मौत हो जाती है तो अंतिम संस्कार के बाद उसके अपने भी उसे छोड़ जाते है, लेकिन इस बिल्ली ने जो किया वह इंसान और जानवर के बीच बने प्यार की एक मिसाल है। जी हां मालिक के मरने के बाद भी बिल्ली ने उनका साथ नहीं छोड़ा। ठंड भी इनके प्यार भरे रिश्ते के आड़ नहीं आई। आपको बता दें कि ये बिल्ली तेज ठंड के मौसम में भी अपने मालिक के कब्र के पास बैठी (Cat Sits on Dead Owner’s Grave) रहती है। 

     

    मरने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ 

    आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में एक ट्विटर यूजर लैवेडर ने यह ट्वीट शेयर किया था। जिसमें एक बिल्ली, अपने मालिक की कब्र (Serbian Cat near dead owner grave after 2 months) के पास बैठी नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ लैवेडर ने बताया कि शेख मुआमेर जुकरोली (Sheikh Muamer Zukorli) की 6 नवंबर 2021 को मौत हुई थी।

    मगर उसकी बिल्ली, अंतिम संस्कार के बाद भी अपनी मालिक के कब्र के पास से हटने को तैयार नहीं थी।  लैवेडर ने बताया कि वो या तो वहीं टहलती रहती है या फिर कब्र पर बैठी नजर आ जाती है। मरने के बाद भी वो अपने मालिक के पास रहना चाहती है। 

     

    2 महीने बाद भी कब्र से नहीं हटी बिल्ली

    जैसा की आप देख सकते है तस्वीर में भूरी और सफेद बिल्ली कब्र के पास नजर आ रही थी। बता दें कि इस दिल छू लेने वाली पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं बल्कि हजारों लोगों ने इसे लाइक और रीट्वीट भी किया था। लेकिन इससे भी हैरान कर देने वाली बात हाल ही में हुई। जी हां लैवेडर ने एक नई फोटो अपडेट के तौर पर बीते दिनों शेयर की जिसमें ठिठुरती ठंड में भी मालिक के कब्र के पास बैठी दिख रही है। फोटो के साथ शख्स ने लिखा- “मुआमेर की बिल्ली अभी भी यहीं है।” यानी 2 महीने बाद भी बिल्ली कब्र के पास से हटी नहीं है। 

    बेजुबान का अनमोल प्यार 

    ये खबर सुनने के बाद लोग काफी चौंक गए। आज तक लोग यही मानते थे कि कुत्ता ही वफादार होता है लेकिन इस बिल्ली का अपने मालिक के पटरी ऐसा प्यार देख लोगों की धारणाएं बदल गयी है। क्योंकि बिल्ली ने जो किया वह वाकई में दिल छू लेने वाला है।